बेगूसराय: कारगिल भवन में DM की अध्य्क्षता में हुआ जिला परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव, राजीव कुमार हुए विजयी
कारगिल भवन में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जिला परिषद उपाध्यक्ष पद का चुनाव सम्पन्न हुआ. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ते इंतजाम किए गए थे. मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया में राजीव कुमार विजय घोषित हुए. इन्हें 23 मत प्राप्त हुए. जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी नंदलाल को 10 मत प्राप्त हुए. मतदान की प्रक्रिया में जिला परिषद अध्यक्ष समेत 01 सदस्य अनुपस्थित.