कटनी ग्रामीण: ग्राम बकलहटा में घर में निकला जहरीला सर्प, सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
कटनी जिले की रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम बकलहटा में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब अवध राम पाल के घर में एक जहरीला सर्प दिखाई दिया। सर्प को देखकर परिवार के लोग घबरा गए और तत्काल इसकी सूचना सर्प मित्र राम प्रताप पाल को दी गई। सूचना मिलते ही सर्प मित्र राम प्रताप पाल मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी एवं सुरक्षा के साथ सर्प का रेस्क्यू किया।