स्वार: मसवासी नगर पंचायत में अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
Suar, Rampur | Apr 16, 2026 स्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत मसवासी परिसर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों की सहभागिता रही।