कर्रा: हसबेडा बगीचा में मझियास, बकास्त और जमीन मालिकों की बैठक हुई संपन्न
Karra, Khunti | Apr 9, 2025 कर्रा प्रखंड अंतर्गत हसबेडा बगीचा में बुधवार को मझियास, बकास्त, बेठ खेता और जीरात जमीन मालिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुलेन्द्र सिंह ने की। इस बैठक का आयोजन 4 अप्रैल को कर्रा अंचल कार्यालय में उपायुक्त, खूंटी के निर्देश पर आयोजित शिकायत वाद निवारण कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में किया गया।