कर्रा: कर्रा में रामनवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
Karra, Khunti | Apr 6, 2025 कर्रा प्रखंड में रविवार को शाम 5;30 बजे रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास और भक्ति भाव से मनाया गया। इस दिन पूरे प्रखंड के हिंदू धर्मावलंबियों ने विधिपूर्वक पूजा अर्चना की और अपने घरों एवं अंगनों में महावीर फताका लगाया। पूजा के बाद प्रसाद के रूप में हलुवा और फल भोग चढ़ाए गए।योहार के अवसर पर विभिन्न जगहों पर अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।