प्रेक्षा गृह में आयोजित मुंगेर जिला स्थापना दिवस का दो दिवसीय कार्यक्रम आज साइंस शो एवं प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हो गया। इसके पूर्व आज के समापन कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर उप विकास आयुक्त अजीत कुमार सिंह, जिला भू अर्जन पदाधिकारी पं