शामली: शामली के बधैव चौक के पास कार की टक्कर से पलटी स्कूल वैन, 3 बच्चों समेत कुल 4 लोग हुए घायल
Shamli, Shamli | May 23, 2026 शनिवार की सुबह करीब 9 बजे शामली के गांव मुंडेट के नजदीक रिंग रोड पर बधैव चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से प्राईवेट स्कूल के बच्चों को ले जा रही एक स्कूली वैन पलट गई। राहगीर वैन में मौजूद बच्चों की चींखे सुनकर मौके पर पहुंचे। वैन से तीन बच्चों व एक महिला शिक्षिका को बाहर निकालते हुए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।