बवानी खेड़ा: भिवानी के गांव कलिंगा निवासी महिला ने निगला जहरीला पदार्थ पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज
मोनिका पत्नी सतीश गांव कलिंगा निवासी ने पुलिस को बताया कि मेरे घर पर पांच लोगों ने हमला कर दिया,जिसमे एक महिला भी शामिल थीं। इन सभी ने हमारे साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया और मेरी सासू मां के साथ मार पिटाई भी की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इन के दबाव में आकर मैंने जहरीला पदार्थ निकल लिया फिर पीड़ित महिला को भिवानी के एक निजी अस्पताल में किया।