बवानी खेड़ा: राजकीय कन्या स्कूल खरक कलां में रोल माडल कार्यक्रम आयोजित
एएसआई सीमा यादव ने छात्राओं से की मन की बात
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक कलां में प्राचार्या डा. रीमा परमार की अध्यक्षता में रोल मॉडल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी विद्यालय की भूतपूर्व छात्रा वर्तमान समय में हरियाणा पुलिस विभाग जिला हिसार में एएसआई पद पर कार्यरत सीमा यादव को कार्यक्रम में रोल मॉडल के रूप में आमंत्रित किया।