बवानी खेड़ा: हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की बवानी खेड़ा ब्रांच की मीटिंग दुर्जनपुर जलघर के प्रांगण में सम्पन्न हुई।
इस मीटिंग में राज्य के मुख्य सलाहकार सज्जन भारद्वाज ने शिरकत की। मीटिंग का संचालन ब्रांच सचिव राजेन्द्र जाखड़ व ब्रांच कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा ने किया। मीटिंग में जिले सिंह सर्व कर्मचारी संघ से सम्बन्धित ब्रांच पब्लिक हेल्थ बवानी खेड़ा की सदस्यता त्याग कर अपने 20 साथियों के साथ हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की सदस्यता ग्रहण की।