बवानी खेड़ा: सामाजिक कार्यो में अग्रणीय रहने पर राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच ने इंदु परमार को किया सम्मानित
पिछले लंबे समय से महिला सशक्तिकरण एवं समाजसेवा की दिशा में अग्रणीय भूमिका निभाते हुए सराहनीय कार्य करने पर रीति संगम एजुकेशन सोसायटी की प्रदेशाध्यक्ष इंदु परमार के कार्यो से प्रभावित होकर राष्ट्रीय प्रतिभा विकास मंच द्वारा उन्हे सम्मानित किया गया।सतबीर सिंह देहरान ने कहा कि महिला सशक्तिरण की दिशा में इंदु परमार सराहनीय कार्य कर रही है।