बवानी खेड़ा: बवानी खेड़ा निवासी महिला को 1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ पकड़े जाने व आरोपी को दोषी साबित होने पर सुनाई गई 03 वर्ष
एडीशनल सेशन जज भिवानी की अदालत ने 1 किलो 300 ग्राम गांजा रखने के मामले में एक आरोपीत को दोषी ठहराते हुए उसे 03 वर्ष की कारावास व 10,000/- रुपए जुर्माना की सजा सुनाई गई है। एडीशनल सेशन जज श्रीमति सोनिका की अदालत ने थाना बवानी खेड़ा में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में एक आरोपीत महिला को दोषी ठहराते हुए दोषी को 03 वर्ष कारावास व जुर्माना की सजा सुनाई गई।