लोहरदगा: लोहरदगा नगर भवन में उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद ने खरीफ कार्यशाला-2025 का शुभारंभ किया, किसानों को दिए सुझाव
लोहरदगा नगर भवन में गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे कृषि विभाग की ओर से जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह कार्यशाला किसानों के लिए बहुत उपयोगी है, जिससे उन्हें खरीफ फसलों की उन्नत तकनीकों और विकल्पों की जानकारी मिल।