पीलीबंगा: लोंगवाला में प्लांट विवाद में खूनी संघर्ष, चार लोग गंभीर घायल
लोंगवाला में प्लांट विवाद में खूनी संघर्ष में चार लोग गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने आज सोमवार को बताया कि भूखंड विवाद को लेकर दो-तीन परिवारों के बीच विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। सूचना पर गोलूवाला पुलिस मौके पर पहुंची मौके का मुआयना व जांच शुरू की।