सकलडीहा तहसील क्षेत्र में आए मोथा तूफान से किसानों की हजारों एकड़ धान की फसल बर्बाद हो गई थी। अब इन प्रभावित किसानों को जल्द ही मुआवजा राशि उनके बैंक खातों में मिलेगी। जिला प्रशासन ने 1.12 करोड़ की मुआवजा राशि जारी कर दी है। सकलडीहा क्षेत्र के तीनों ब्लाकों में कुल 664.40 हेक्टर फसल नष्ट हुई थी। किसानों को प्रति हेक्टेयर ₹17000 की दर से मुआवजा दिया जाएगा।