अरवल: सोन नदी में डूबने से 22 वर्षीय युवक की मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Arwal, Arwal | May 27, 2026 सोन नदी में डूबने से 22 वर्षीय युवक राजकुमार की मौत हो गई। मृतक प्यारेचक गांव का निवासी बताया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेजा। सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।