लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा ग्राम लालपुर के पास हुआ, जहां सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रामचरन को जोरदार टक्कर मार दी। परिजन गंभीर रूप से घायल रामचरन को मोहनलालगंज स्थित सिग्मा अस्पताल लेकर पहुंचे।