गिरिडीह: मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव को लेकर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य सदर अस्पताल से निकाली गई प्रभात फेरी।
मादक पदार्थों के खिलाफ 10 जून से 26 जून तक चल रहे राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार सुबह 8 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, गिरिडीह द्वारा सदर अस्पताल के से प्रभात फेरी निकाली गई। 'नशा मुक्त झारखंड' बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस जन जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य नारा था- "नशे को ना, जिंदगी को हां"।