खुरई: बायपास रोड किनारे कुएं में 4 दिनों से फंसा सियार, वन विभाग की टीम ने जाल डालकर सुरक्षित निकाला
Khurai, Sagar | Jun 14, 2025 बायपास रोड पर सरस्वती मैरेज हॉल के पीछे एक सियार कुएं में 4 दिनों से फंसा था, शनिवार सुबह लगभग 9 बजे वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया, लगभग 2 घंटों की मेहनत के बाद सियार को जाल डालकर बाहर निकाला गया। टीम में सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी जुग्गी लाल नासिर खान, हरि रैकवार और हरिदास सेन शामिल थे, बिना खाना के 4 दिनों में सियार बहुत कमजोर हो गया था।