खुरई: मुहली बुजुर्ग में अतिक्रमण हटाने के नाम पर काटे गए हरे-भरे पेड़, एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
Khurai, Sagar | Jun 13, 2025 खुरई के महुली बुजुर्ग गांव निवासी हर प्रसाद चढ़ार ने शुक्रवार दोपहर लगभग 1.00 बजे खुरई sdm मनोज चौरसिया से शिकायत की है कि उनके वार्ड पार्षद ने पटवारी और चौकीदार से मिलकर अतिक्रमण के नाम पर वर्षों पुराने हरे भरे पेड़ काट दिए, वहां पर आम, पपीता, सागौन, नींबू अमरूद सहित कई प्रकार के पेड़ लगे थे,sdm ने जांच कर कार्यवाही की बात कही।