खुरई: सिंगपुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा कर की आत्महत्या,20-20 हजार के बदले साहूकार मांग रहे थे 10-10 लाख रु
Khurai, Sagar | Jun 12, 2025 गुरुवार सुबह देहात थाना क्षेत्र के सिंगपुर गांव निवासी 55 वर्षीय निरंजन सिंह राजपूत ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली, दोपहर लगभग 3 बजे पुलिस ने अस्पताल की मर्चुरी पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया, मृतक के बेटे ने बताया कि गांव के 5 साहूकार कर्ज के लिए परेशान कर रहे थे, दो साहूकारों से केवल 20 -20 हजार रु लिए थे जिसके बदले वे 10 -10 लाख रु मांग रहे थे