मदनपुर: थाना क्षेत्र में टेम्पो असंतुलित होकर पलटने की अलग-अलग घटनाओं में 14 लोग घायल, 8 को रेफर किया गया
मदनपुर थाना क्षेत्र के अलग अलग टेम्पो असंतुलित होकर पलटने से रविवार को चौदह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में ड्यूटी पर कार्यरत डाक्टर कुमार जय ने इलाज किया। बताया जाता है कि पहली घटना मदनपुर कासमा रोड में जोगडी के समीप बेला से खिरियावां बाजार के लिए आ रही टेम्पो