सतवास क्षेत्र के अतवास गांव निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की पहचान फ़ारहुन के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल युवक का इलाज जारी है। 4 बजे