मेदिनीनगर (डालटनगंज): अभ्यर्थियों के ताकत बढ़ाने की दवा खा लेने की आशंका पर चियांकी हवाई अड्डा के आस पास की दुकानों की हुई जांच
उत्पाद सिपाही की बहाली में अभ्यर्थियों के बीमार पड़ने की जांच की जा रही है। प्रशासन और डॉक्टर को आशंका है कि अभ्यर्थी दौड़ के पहले ताकत बढ़ाने की दवा खा रहे हैं या इंजेक्शन ले रहे हैं। इसी कारण वह दौड़ने के दौरान गंभीर रूप से बीमार हो जा रहे हैं। दौड़ स्थल चियांकी के हवाई अड्डा के पास की दुकानों में अभ्यर्थियों के लिए दवाई बेचने की आशंका पर पुलिस ने जांच की।