कर्वी: चित्रकूट के कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आयोजित की गई किसान संगोष्ठी
चित्रकूट में सोमवार सुबह 10 बजे कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस और मूंग फसल प्रक्षेत्र दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 110 किसानों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने जैविक खेती, जल संरक्षण और संतुलित उर्वरक उपयोग की जानकारी दी। किसानों को उन्नत ग्रीष्मकालीन मूंग फसल का प्रदर्शन कराया गया और आधुनिक खेती तकनीकों से अवगत कराया गया।