मंझनपुर: मंझनपुर कोतवाली के भोजनालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग हजारों का हुआ नुकसान, मची अफरातफरी
मंझनपुर कोतवाली के भोजनालय में रविवार की शाम 7 बजे अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। यह देख अफरातफरी मच गई। थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मी भागकर मौके से पहुंचे काफी देर तक आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन आग नहीं बुझ रही थी। कड़ी मशक्कत के बाद भोजनालय के पीछे बने जंगले से आग बुझाने की कोशिश की गई। तब जाकर आग बुझ सकी है।