गोगरी: श्री गौशाला परिसर, जमालपुर गोगरी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
गोगरी प्रखंड क्षेत्र के श्री गौशाला परिसर, जमालपुर गोगरी में आयोजित सात दिवसीय संगीतम श्रीमद्भागवत कथा सह ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भागवत मित्र मंडली के तत्वावधान में 2 जून से शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन 8 जून तक प्रतिदिन संध्या पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि केरल से पधारे कथावाचक पंडित श्री र