शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र में नोमैन क्रॉसिंग पर हुए दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। रेलवे लाउंड्री क्षेत्र में अवैध रूप से बने रास्तों पर निर्माण निरीक्षक और आरपीएफ रौजा की मौजूदगी में बैरिकेडिंग कर कई मार्ग बंद कर दिए गए। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।