नामकुम: डोरंडा ईदगाह में मुस्लिम समुदाय ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की
Namkum, Ranchi | May 28, 2026 डोरंडा ईदगाह में गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से बकरीद की नमाज अदा की। बकरीद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और अमन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ मांगी। डोरंडा ईदगाह में और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की टीम सुबह से ही मुस्तैद रही।