बड़वाह: सोमवती अमावस्या पर बड़वाह के इंदौर इच्छापुर हाइवे पर यातायात का भारी दबाव,एसडीएम SDOP व टीआई ने संभाला मोर्चा
मध्यप्रदेश के बड़वाह इंदौर इच्छापुर हाइवे पर सोमवार को पुरुषोत्तम मास मे विशेष योग से आई सोमवती अमावस्या पर ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग व नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर स्नान पूजन दर्शन करने को लेकर बड़ी संख्या मे श्रद्धालुगण फोर व्हीलर वाहन से पहुंच रहे है।इसको लेकर हाइवे पर यातायात का भारी दबाव बना हुआ है।जिससे कई बार जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई।