भोरे: कुशहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया जानलेवा हमला, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के कुशहा गांव में और अविभाजित भूमि पर जबरन दीवार निर्माण का विरोध करने पर एक व्यक्ति पर लोहे की सबल और लाठी डंडा से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस मामले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज भोरे अस्पताल में कराया गया। मामले को लेकर कुशहा गांव निवासी शिव शंकर चौरसिया ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।