सिद्धमुख: राजगढ के एनएच 52 पर ट्रक और बोलेरो की टक्कर में घायल सिधनवा निवासी युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
Sidhmukh, Churu | Jun 25, 2026 राजगढ थाना क्षेत्र में तीन रोज पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ओर बोलेरो की हुई भिड़ंत में सिधनवा निवासी घायल युवक ने हिसार के अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि एक घायल हासियावास निवासी युवक आकाश कुमार उपचारधीन है। प्रकरण की जांच कर रहे ए एस आई पारस कुमार ने बताया कि दुर्घटना में गंभीर घायल रविन्द्र कुमार निवासी सिधनवा हिसार ने दम तोड़ दिया।