खरगोन जिले के सनावद नगर में आम जनता की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे फर्जी लैब संचालकों पर प्रशासन का काल बनकर टूटा है! स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सनावद में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 8 से अधिक अवैध पैथोलॉजी लैबों को सील कर दिया। दरअसल, विभाग ने पहले नोटिस देकर वैध दस्तावेज मांगे थे, लेकिन संचालकों ने इसे हवा में उड़ा दिया।