अमरोहा: रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव अटेरना में कार सवारों ने तेंदुए को देखा, बनाया वीडियो
Amroha, Amroha | Aug 12, 2025 आपको बता दें कि अमरोहा के रजबपुर थाना क्षेत्र में लंबी दहशत के बाद एक बार फिर तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी है। क्षेत्र के गांव अटेरना में तालाब किनारे बेंच पर तेंदुआ दिखने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। सोमवार मंगलवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे गांव की बाहरी सड़क से गुजर रहे कार सवार युवकों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।