फुलवारी: मौसम विभाग ने सीमांचल के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, तापमान बढ़ने की संभावना
बिहार में गर्मी और बारिश का मिला-जुला सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार को सीमांचल के 6 जिलों के लिए तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं, बाकी 32 जिलों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो