थाना क्वार्सी- विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल्स से एक व्यक्ति द्वारा थाना क्वार्सी पुलिस पर कतिपय आरोप लगाये गये है। इस संबंध में अवगत कराना है कि उपरोक्त व्यक्ति जहीर के ऊपर थाना क्वार्सी पर कुल चार अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें से 3 अभियोग सार्वजनिक जुआ अधिनियम के हैं। थाना क्वार्सी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर कि उसके द्वारा सट्टे के उद्देश्य से एक व्हाट्सएप ग्रुप संचालित किया जा रहा है, नियमानुसार जुआ अधिनियम की धाराओं में कार्यवाही की गई थी। विवेचना में भी उसके द्वारा सट्टा कराने के महत्वपूर्ण साक्ष्य उपलब्ध हुए हैं। उसके द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में कोई भी पुष्टिकारक साक्ष्य नहीं मिले हैं। उक्त अपराधी के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धाराओं में विवेचना प्रचलित है। गुणदोष के आधार पर विवेचना का शीघ्र विधिक निस्तारण किया जाएगा ।
इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय द्वारा दी गई बाइट ।
@Uppolice
45 views | Aligarh, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026