टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में टीबी संभावित मरीजों काे चिह्नित कर उनका चलित एक्सरे वाहन में हैंड हेंडल एक्स-रे मशीन से एक्स-रे कराया जा रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र अजराड़ा पर 47 टीबी संभावित मरीजों का एक्स-रे किया गया। जिसमें 3 मरीज सस्पेक्टेड मिले,बोकराटा में 50 टीबी का एक्सरे किया जिसमें 4 मरीज सस्पेक्टेड मिले।