सागर नगर: प्राइवेट बस स्टैंड के मोड़ पर सड़क पर बड़ा गड्ढा, हादसों का खतरा बढ़ा क्षतिग्रस्त चैंबर ढक्कन बना मुसीबत #jansamasya
शहर के प्राइवेट बस स्टैंड के सामने मोड़ पर सड़क पर चैंबर का ढक्कन क्षतिग्रस्त होने से बड़ा गड्ढा बन गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। आए दिन वाहन फंसने और छोटे हादसे होने की स्थिति बन रही है।शुक्रवार सुबह 9:30 स्थानीय लोगों ने बताया समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर निगम द्वारा अब तक कोई सुधार नहीं किया गया।