खिरकिया: खिड़कियां सहित जिले में बाढ़ से निपटने की तैयारी तेज, कलेक्टर कार्यालय में बना जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष।
Khirkiya, Harda | Jun 12, 2026 आगामी मानसून सीजन को देखते हुए हरदा जिले में बाढ़ एवं अतिवृष्टि जैसी संभावित आपदाओं से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आज 12 जून शाम 5 बजे हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन की जानकारी के अनुसार कलेक्टर कार्यालय की भू-प्रबंधन शाखा द्वारा कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 81 में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।