कसरावद से एक बार फिर किसानों को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। नर्मदा पट्टी के डालखेड़ा-बालसमद क्षेत्र में चोरों ने ऐसा कहर बरपाया कि कई किसानों की रातों की नींद उड़ गई। महज दस दिनों के भीतर दूसरी बार हुई चोरी की बड़ी वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।