पिथौरागढ़ पुलिस ने ग्राम सेल्टिंग, रिंगु और चिलकोट में महिला अपराध, घरेलू हिंसा और साइबर क्राइम से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस हेल्पलाइन 112 और विशेष नंबर 9411112982 साझा किए गए। नशे की तस्करी की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने को भी प्रेरित किया गया।