खगड़िया: मुहर्रम को लेकर डीएम-एसपी ने किया मारर पंचायत का निरीक्षण, शांति बनाए रखने की अपील
खगड़िया जिले में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार शाम 5:00 बजे को जिलाधिकारी विक्रम वीरकर के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने मारर पंचायत सहित जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थान