मोतिहारी: मोतिहारी के गांधी कांप्लेक्स में भाजपा ने वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया
मोतिहारी के गांधी कांप्लेक्स में आज भाजपा के द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राधा मोहन सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, भाजपा नेत्री मीना मिश्रा सहित अन्य लोग कार्यकर्ता शामिल थे उक्त कार्यक्रम में गुरु गोविंद सिंह महाराज के साहिबजादों के अमर बलिदान और अद्वितीय वीरता को नमन किया गया।