रामगढ़ चौक: रायडीह गांव से दो NBW वारंटी और सिंहचक से एक नामजद गिरफ्तार, तीनों भेजे गए जेल
तेतरहट पुलिस ने शनिवार 3 बजे अलग अलग मामलों में गिरफ्तार तीन लोगों को जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय द्वारा निर्गत NBW वारंट के आलोक में रायडीह के महेश चौधरी तथा आनंदी चौधरी को अपर थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार किया।वहीं सिंहचक से कांड संख्या 37/26 के नामज़द अभियुक्त हरेराम की गिरफ्तारी हुई।तीनों व्यक्ति को न्यायालय में उपस्थिति के उपरांत जेल भेज दिया