थाना पुवायाँ और थाना सदर बाजार की संयुक्त पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना सदर बाजार में दर्ज गंभीर धाराओं (मु0अ0सं0 303/26) में वांछित चल रहे आरोपी विशाल शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वादिनी को बहला-फुसलाकर ले जाने, धोखाधड़ी, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मामला दर्ज था।