कटनी ग्रामीण: उमरिया गांव में पानी के लिए रोज का संघर्ष, प्यास से जूझते लोग
कटनी जिले के उमरिया गांव से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों पर सवाल खड़े करती है। यहां पानी सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि रोज़ की जंग बन चुका है अगर बिजली चली जाए, तो यहां के लोगों को प्यासा बैठना पड़ता है। पीने के पानी की ऐसी किल्लत है कि ग्रामीणों को हर दिन संघर्ष करना पड़ता है।