भवनाथपुर: भवनाथपुर सेल डैम में वृद्ध का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सेल डैम में शुक्रवार शाम करीब 60 वर्षीय एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मछली पकड़ रहे मछुआरों ने पानी में शव तैरता देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से शव को बाहर निकाला। बताया गया कि मृतक को गुरुवार को टाउनशिप चौक और सेल प्लांट क्षेत्र में घूमते देखा गया था।शुक्रवार की देर