सीतापुर: सीतापुर वन परीक्षेत्र के पेटला से सटे जंगल में हाथियों का दल कर रहा विचरण, वन विभाग की टीम कर रही निगरानी
सरगुजा जिले के सीतापुर वन परीक्षेत्र अंतर्गत पेटला से सटे जंगल में जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है।हाथियों की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई और हाथियों की निगरानी में जुटी हुई है।हाथियों से दूर रहने ग्रामीणों को समझाइस दी जा रही है। बताया जा रहा है कि कासाबेल रेंज से निकलकर सीतापुर रेंज के जंगलों में हाथियों का दल पहुंचा हुआ है।