परवलपुर: परवलपुर में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दोपहर में सड़कें सुनसान
परवलपुर प्रखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर रखा है। हालात ऐसे हैं कि घरों में चल रहे पंखों से भी गर्म हवा निकल रही है।पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे तापमान ने स्थिति को और