राजगढ़ के गोरियाखेड़ा गांव में चल रही श्री देवनारायण की कथा के कार्यक्रम में गुरुवार को दोपहर 2:00 बजे करीब पूर्व विधायक हेमराज कल्पोनी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कथा में शामिल होकर व्यास पीठ पर पूजा अर्चना कर कथा का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।